टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'ये गाना मेरे टाइगेरियंस के लिए है। आपके लगातार सपोर्ट के लिए धन्यवाद आर्मी ।'
टाइगर की फिल्म गणपत हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म के लिए फैंस का प्यार देखते हुए टाइगर ने नए अंदाज में इस गाने के जरिए अपने फैंस को थैंक्यू कहा है। उनके फैंस ये गाना काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने ये भी कहा है- हम आपको फिल्मों में गाना गाते हुए देखना चाहते हैं। फिल्म गणपत में टाइगर - कृति की जोड़ी हीरोपंती के बाद एक बार फिर इस फिल्म में नजर आई।
फिल्म की शुरुआत एक काल्पनिक दुनिया से होती है। एक तरफ अमीर लोग रहते हैं और दूसरी तरफ गरीब । उनके बीच एक दीवार है। अमीरों ने एक वक्त पर गरीबों का शोषण किया होता है। गरीबों की बस्ती से निकला गुड्डू ( टाइगर श्रॉफ) अपने लोगों का बदला ता है। गुड्डू ही गणपत है और उसका लक्ष्य क्या है, पूरी फिल्म की स्टोरी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी का प्लॉट थोड़ा बहुत हॉलीवुड फिल्मों से मिलता जुलता है।