अक्षय कुमार को आजकल देश भक्ति, पारिवारिक और पीरियड फिल्मों के लिए जाना जाता है। वो जितने मंझे हुए एक्टर हैं। उतने ही हाजिर जवाब भी अक्सर वो अपने मजेदार जवाबों से सवाल पूछने वालों की बोलती बंद कर देते हैं। ऐसा ही एक मौका आया रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जब एक व्यक्ति ने उनकी फिल्म बेल बॉटम को पाकिस्तान विरोधी बता दिया। खिलाड़ी कुमार ने इतने लोगों के सामने इसे अपने जवाब से निरुत्तर कर दिया।

दरअसल हुआ ये कि अक्षय कुमार ने भी शाहरुख खान और दूसरे स्टार्स की तरह सऊदी अरब में रेडसी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूद दर्ज कराई। तभी एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने समारोह में बातचीत के दौरान उनकी फिल्म बेल बॉटम के बारे में पूछना शुरू कर दिया। उसका कहना था कि अक्षय कुमार की फिल्म % बेल बॉटम% में पाकिस्तान को गलत तरीके से दिखाया गया। फिल्म की कहानी, जिसे रंजीत तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया था, एक इंडियन एयरलाइंस के जेट के अपहरण के बाद यात्रियों को

बचाने के प्रयास पर केंद्रित थी।

उस शख्स ने अक्षय से कहा, मैं पाकिस्तान से हूं, आपके पड़ोसी मुल्क से मेरी एक रिक्वेस्ट है। आप पैडमैन और टॉयलेट जैसी शानदार फिल्में करते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच भी एक मसला है, आपकी हालिया फिल्म बेल बॉटम में कुछ खास बातें हैं पाकिस्तान के खिलाफ अक्षय ने तब कहा, सर, यह सिर्फ एक फिल्म है। इसके बारे में इतना गंभीर मत होइए। यह सिर्फ एक फिल्म है। ऐसी कई चीजें हैं। यह सिर्फ एक फिल्म है, सर ।