जैस्मीन भसीन इन दिनों कई सारे गाने लेकर आ रही हैं। वो अपने गानों के साथ लोगों के दिलों पर छाई हुई हैं। इस बीच सिंगर टोनी कक्कड़ भी काफी लंबे समय से कोई गाना लेकर नहीं आए हैं लेकिन पिछले कुछ घंटों से ये दोनों ही सुर्खियों में बने हुए हैं। क्योंकि जैस्मीन और टोनी का एक क्लिप सामने आया है, जिसने बवाल मचा दिया है। ये उनकी शादी का वीडियो है और दोनों शादी के मंडप में बैठे हुए हैं। पीछे एक गाना भी बज रहा है, जो टोनी कक्कड़ का नया सॉन्ग है।

इस बात ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है कि क्या दोनों ने चोरी-चुपके शादी कर ली है। आइए बताते हैं क्या है इसके पीछे की बात । जैस्मीन भसीन और टोनी कक्कड़ का म्यूजिक वीडियो रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। बिग बॉस ब्यूटी ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया है।