मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म ‘जोरम' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसका अब ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म कई फिल्म अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों में प्रशंसा पा चुकी है और जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली है।

 'जोरम' की कहानी एक पिता की है, जो अपनी और अपनी बच्ची की जान बचाने की कोशिश में जुटा हुआ है। वह अपने अतीत और वर्तमान के बीच फंस गया है, जिससे निकलना उसके लिए आसान नहीं है। हालांकि, वह हर तरीका अपनाकर इससे बाहर निकलना चाहता है। 

8 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में मनोज के साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, तनिष्ठा चटर्जी और राजश्री देशपांडे भी नजर आएंगे। हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए मनोज ने लिखा...'अस्तित्व एक दौड़ है, और वह अपने अतीत से भाग रहा है।

फिल्म को मुंबई में इसकी प्रीमियर स्क्रीनिंग पर स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। मनोज ने कहा... 'यह बेहद स्पेशल फिल्म है। मैंने इसकी स्क्रिप्ट 2016 में सुनी थी। इस फिल्म में अपने रोल के लिए मैंने कई किलो वजन कम किया। मेरे लिए यह सर्वश्रेष्ठ फिल्म है।'