रुपहले परदे पर आतंक की परिवेश पर बनी 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' के बाद अब फिल्म '72 हूरें' दस्तक देने वाली है। मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में जिहाद के नाम पर ब्रेनवॉश के सच को दिखाया गया है।
'72 हूरें' के ट्रेलर में जो कहानी सामने आती दिख रही है उसमें आम आदमी का जिहाद के नाम पर ब्रेनवॉश का सच बेबाकी से बयां किया गया है। जन्नत में '72 हूरें' मिलने की बात कह मुस्लिम युवकों को जिस तरह बरगलाया जाता है उस पर ही फिल्म आधारित है।
ट्रेलर में आत्मघाती हमले से लेकर तमाम मारकाट दिखाई जाती है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि फिल्म में यह दिखाने की चेष्टा की गई है कि आत्मघाती जिहादी कैसे अपने धर्म गुरुओं के चक्करों में फँस कर हत्या भी करते हैं, स्वयं भी मरते हैं, पर उन्हें हासिल कुछ भी नहीं होता है।
कहा जा रहा है कि इस फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया था, इसके बावजूद मेकर्स ने चुपके से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर '72 हूरें' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।