बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं. एटली ने उनकी आने वाली फिल्म 'जवान' को डायरेक्ट किया है और फैंस बहुत उत्साहित हैं. इस फिल्म की विदेशों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और रिस्पॉन्स बहुत अच्छा है. इस फिल्म में किंग खान बहुत एक्शन करेंगे और उनके फैंस उनके अलग-अलग शेड्स भी देखेंगे. हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' का ट्रेलर रिलीज हुआ है और फैंस बहुत हैरान हैं क्योंकि किंग खान का अलग अंदाज देखने को मिला.
ट्रेलर 2 मिनट 45 सेकेंड लंबा है
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के 2 मिनट 45 सेकेंड के इस ट्रेलर को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ट्रेलर की शुरुआत शाहरुख खान द्वारा एक ऐसे राजा की कहानी से होती है जो एक के बाद एक युद्ध हार रहा था. वह भूखा-प्यासा जंगल में भटकता रहा और बहुत क्रोधित हुआ.
इसके बाद, एटली द्वारा निर्देशित जवान का ट्रेलर शाहरुख खान के खलनायक के किरदार से शुरू होता है, जो मुंबई में मेट्रो को हाईजैक कर लेता है. गंजे लुक में शाहरुख खान का खतरनाक रोल आपको डरा देगा. शाहरुख ने रिलीज से ठीक एक हफ्ते पहले जवान का ट्रेलर रिलीज किया था. शाहरुख ने दुबई से जवान का ट्रेलर रिलीज किया है. जो रिलीज होते ही वायरल हो रहा है.