एनिमल ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी का भी जबरदस्त कैमियो था। फिल्म में अपने किरदार 'जोया' के लिए तृप्ति को खूब तारीफें मिल रही हैं। बता दें, तृप्ति का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में तृप्ति रणबीर कपूर को घूरती (लगातार देखती) नजर आ रही हैं। इस वीडियो से तृप्ति को ट्रोल भी किया गया। लोगों का कहना था कि रणबीर कपूर को सामने देख तृप्ति को उनसे नजरें हटाने में कठिनाई हो रही थी।
एक इंटरव्यू के दौरान तृप्ति ने रणबीर को घूरने की असल वजह बताई है। तृप्ति ने कहा- हम लोग स्क्रीनिंग पर थे। वहां फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। रणबीर कपूर उस दौरान मेरे सामने खड़े थे और किसी से बात कर रहे थे। अगर आपके भी सामने कोई किसी से बात करेगा, तो आप भी देखेंगे ना? तृप्ति ने आगे बताया कि यह वीडियो देखने के बाद उनके पिता ने उन्हें बुलाया और पूछा कि क्या वे (तृप्ति) नर्वस थीं? तृप्ति ने इस सवाल पर हामी भरी। उन्होंने अपने पिता से पूछा कि उनको कैसे पता चला कि वे नर्वस थीं। इस पर उनके पिता ने बताया कि वे अपने हाथ भी रगड़ती नजर आ रही थीं। तृप्ति जब भी नर्वस होती हैं, अपने हाथ को रब ( रगड़ने) करने लगती हैं। इंटरव्यू के दौरान तृप्ति ने रणबीर के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। उन्होंने कहा- मुझे हमेशा से उनका काम बहुत पसंद है। मैं उनकी फैन हूं।
रणबीर अपनी परफॉर्मेंस के प्रति बहुत ईमानदार हैं। उनकी सभी फिल्में बहुत अच्छी होती हैं। यह एक ऐसी चीज है जिसे मैं भी एक एक्टर के रूप में अपनाना चाहती हूं कि आप जो भी करें, वो बेस्ट करें। एनिमल एक्ट्रेस तृप्ति हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार यूजर्स का अटेंशन पा रही हैं। फिल्म में जोया के किरदार में उन्होंने शानदार एक्टिंग की। दर्शकों को तृप्ति डिमरी इतनी पसंद आ रही रही हैं कि एक फिल्म ने उन्हें नई नेशनल क्रश बना दिया है। साल 2023 एक्ट्रेस के लिए बेहद लकी साबित हो रहा है। एनिमल थिएटर्स में सफलता के झंडे गाड़ रही है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। एनिमल की सक्सेस ने इसकी स्टारकास्ट को भी रातों-रात स्टार बना दिया है। इनमें सबसे ज्यादा लाइमलाइट तृप्ति डिमरी को मिल रही है। एनिमल में तृप्ति डिमरी ने जोया का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर के अपोजिट सेकेंड फीमेल लीड है।