'र्व एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना इन दिनों लंदन के गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी से फिक्शन राइटिंग में मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं। 47 साल की उम्र में उन्होंने दोबारा पढ़ाई करने का फैसला लिया, जिसके चलते वो स्टूडेंट लाइफ जी रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कॉलेज लाइफ की एक झलक दिखाई है। उन्होंने एक नोट शेयर किया है कि वो 48 साल की उम्र में किस तरह अपनी पढ़ाई मैनेज कर रही हैं।
यूनिवर्सिटी की झलक दिखाई:
चर्चित वीडियो में ट्विंकल कॉलेज जाते हुए, दोस्तों के साथ कॉफी पीते हुए और अपनी कॉलेज दृष्ट दिखाते हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस कॉलेज की बिल्डिंग के सामने पोज देते हुए दिख रही हैं, जिसकी दीवार पर गोल्डस्मिथ लिखा हुआ है। जिंदगी के अजीब फैसले लेने में मास्टर्स कर लेना चाहिए था। उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है। ट्विंकल ने लिखा- इस धरती पर अपने 50वें साल के अंत में यूनिवर्सिटी में वापस जाने जैसा क्या है ?