मशहूर स्टार जोड़ी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने दुबई में अपना ड्रीम होम खरीदा है। दोनों अपने इस आलीशान और लग्जरी घर के लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने बताया था कि ये घर फुल फर्निश्ड है और यहां आने के लिए उन्हें कुछ भी सामान लाने की जरूरत नहीं। अब इस लग्जरी घर को लेकर कुछ और नए डीटेल सामने आए हैं।
तेजस्वी और करण कुंद्रा ने इस घर का वीडियो शेयर कर अंदर की झलकियां दिखाई हैं। दुबई शहर के बीचोंबीच बसे इस घर की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है। करण और तेजस्वी दोनों ने 2-2 करोड़ के अलग दो फ्लैट लिए हैं, जो कि 1 बीएचके है। इस 1 बीएचके फ्लैट को काफी आर्टिस्टिक तरीके से सजाया गया है, जिसका लुक कंटेम्पररी है।
इस फ्लैट में डिजाइनर लाइट्स और बालकनी में प्राइवेट स्विमिंग पूल भी मौजूद है। विलेज सर्कल में मौजूद ये फ्लैट्स 39 फ्लोर टावर्स है जिसमें स्टूडियो अपार्टमेंट्स बीएचके, 3 बीएचके, ड्यूप्लेक्स 1 बीएचके, 2 और पेंटहाउस मौजूद है।