संजय दत्त फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। उन्हें सिर में कुछ टांके भी लगे हैं। संजय दत्त बैंकॉक में फिल्म डबल आईस्मार्ट की शूटिंग कर रहे थे। एक सीन के दौरान उन्हें चोट आ गई। वहां से उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। चोट इतनी गहरी नहीं थी, फिर भी उन्हें टांके लगाने पड़े। हालांकि प्रोफेशनल कमिटमेंट के नाते संजय ने हॉस्पिटल से लौटने के बाद शूट जारी रखा।
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते संजय अपनी फिल्म डबल आईस्मार्ट की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। एक सीक्वेंस में उन्हें तलवार बाजी करते वक्त सिर पर चोट लग गई। चोट लगने के बाद उन्हें तत्काल वहां से हॉस्पिटल ले जाया गया। संजय को अप्रैल में भी कन्नड़ फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। इलाज के बाद उन्होंने वहां भी शूट जारी रखा। संजय दत्त पिछले कुछ सालों से एक न एक नई मुसीबत में फंसते जा रहे हैं। चार महीने के अंदर उनकी दो इंजरी हो गई।
फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे
अगस्त 2020 में उन्हें कैंसर के बारे में पता चला। 8 अगस्त 2020 को सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, जहां उनके कुछ टेस्ट हुए थे। इसके 3 दिन बाद 11 अगस्त को यह बात सामने आई थी कि वे फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे हैं। जिस फिल्म से संजय दत्त को असली पहचान मिली, उसने 30 साल पूरे किए 2023 का साल संजय दत्त के लिए स्पेशल भी रहा।