यूक्रेन आर्मी के कुछ जवानों ने फिल्म आरआरआर के ऑस्कर विनिंग गाने 'नाटू-नाटू ' पर डांस किया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसे यूक्रेन के माइकोलाइव शहर में शूट किया गया है। लिबरल डेमोक्रेटिक लीग ऑफ यूक्रेन की वाइस प्रेसिडेंट जेन फीडोटोवा ने इस वीडियो को शेयर किया। बाद में फिल्म आरआरआर के ऑफिशियल अकाउंट से भी इसे शेयर किया गया। 

यूक्रेनी जवानों ने इस वीडियो में राम चरण और जूनियर एनटीआर के स्टेप्स हूबहू कॉपी किए। जवानों ने इस वीडियो में राम चरण और जूनियर एनटीआर के स्टेप्स हूबहू कॉपी किए। इस पैरोडी वीडियो में यूक्रेन आर्मी की क्रिएटिव अडैप्टेशन दिखाई दे रही है। इसका इस्तेमाल उन्होंने एक एंटरटेनिंग ट्रिब्यूट देने के लिए किया है। 

आर्मी के जवान वीडियो में हूबहू रामचरण और जूनियर एनटीआर की तरह स्टेप कर रहे हैं। क फिल्म में ये गाना इन्हीं दोनों पर फिल्माया गया था। फिल्म के ओरिजिनल गाने में लीड एक्टर्स रामचरण और जूनियर एनटीआर ब्रिटिश ऑफिसर्स का विरोध करते नजर आए थे। यूक्रेन आर्मी के जवानों ने इस गाने के जरिए रूस के खिलाफ अपना विरोध जताया है। 'नाटू नाटू' यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन में शूट किया गया था।