अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का खबरों और विवादों से नाता है। अक्सर तो उनका नाम अलग-अलग क्रिकेटर्स के साथ भी जुड़ता रहता है। फिलहाल मामला अभी कुछ और है। एक्ट्रेस गुस्से से लाल हो गई हैं। उनके बारे में फर्जी खबर फैलाई जा रही है। जिस वजह से उन्होंने मानहानि का नोटिस भेज दिया है।

दरअसल, हुआ ये कि खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले उमर संधु के बारे में कहा जाता है कि वे अपने ट्विटर अकाउंट पर गंध फैलाते। रहते हैं। वह रोजाना किसी-न-किसी एक्टर के बारे में बकवास और फर्जी बातें लिखते रहते हैं । कई हैं जो इग्नोर कर देते हैं। और कुछ पलटकर जवाब दे देते हैं। अब उन्होंने उर्वशी के बारे में भद्दी बातें लिखी हैं।

संधु ने ट्वीट कर लिखा है, यूरोप में एजेंट  के आइटम सॉन्ग शूट के दौरान अखिल अक्किनेनी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को हरैस किया। एक्ट्रेस के मुताबिक, एक्टर बहुत ही बचकानी हरकत करते हैं इसलिए वह उनके साथ काम करने में असहज महसूस कर रही हैं।  इसमें उन्होंने एक्टर और एक्ट्रेस दोनों की फोटो अटैच की थी ।

उर्वशी ने कहा कि आप मेरे प्रवक्ता नहीं हैं। आपकी वजह से मैं और मेरा परिवार असहज महसूस कर रहा है। उर्वशी ने लिखा कि मेरी लीगल टीम आपको मानहानि का नोटि भेज रही है। आप मेरे प्रवक्रा नहीं हैं। बताया जाता है कि संधू ने हाल ही में सेलिना जेटली के बारे में भी एक ट्वीट किया था और दावा किया था कि वो फरदीन खान और फिरोज खान के साथ सो चुकी हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने इन्हें करारा जवाब दिया था।