बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपने लुक्स और बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं।उर्वशी इन दिनों अपने भाई की शादी में बिजी हैं। उर्वशी के भाई की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।

उर्वशी अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई की भागदौड़ से दूर उत्तराखंड पहुंची हैं। पहाड़ों में वे अपने भाई की शादी में खूब मस्ती कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने होमटाउन गई हुई हैं। इतना ही नहीं उर्वशी अपने पैतृक घर सकमुंडा गांव जाने से पहले सिद्धबली मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं। उर्वशी ने मौसी के बेटे की शादी में खूब एंजोय किया।

इसी बीच एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उर्वशी डांस करती नजर आ रही थीं। वीडियो में उर्वशी अपने भाई की बारात में जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। हल्दी से लेकर शादियों तक एक्ट्रेस हर फंक्शन को भरपूर एन्जॉय कर रही हैं। 

भाई की शादी के दौरान अपने ग्लैमर्स लुक से भी उर्वशी ने काफी सुर्खियां बटोरीं। शादी की तस्वीरों में उर्वशी आइवरी लहंगे में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया है। उर्वशी के लहंगे-चोली में हैवी एम्ब्रॉयडरी है। एक्ट्रेस ने अपने एथनिक लुक को सीक्वेंस और स्टोन्स से जड़े दुपट्टे के साथ पूरा किया। एक्सेसरीज में उर्वशी ने स्टोन एक्सेंट्स और ग्रीन ड्रॉप बीड्स वाली हैवी ज्वेलरी प्रिफर की। शादी में उर्वशी का लुक बेहद दिलकश लग रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।

उर्वशी का लुक तो आपने देखा, लेकिन उर्वशी के लहंगे की कीमत जानकर आप भी चौंक जाएंगे। एक्ट्रेस के लहंगे की कीमत 35 लाख रुपये और एक्सेसरीज की कीमत करीब 85 लाख रुपये है। कुल मिलाकर भाई की शादी में उर्वशी ने अपने लुक पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी साउथ की फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म में वह अभिनेता राम पोथिन के साथ काम कर रही हैं। उर्वशी रणदीप हुड्डा के साथ 'इंस्पेक्टर अविनाश' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह मिशेल मोरोन के साथ हॉलीवुड में भी डेब्यू कर रही हैं। 

आपको बता दें कि उर्वशी अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस और ऋषभ पंत के बीच अनबन ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।