मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी पर फिल्म बन रही है। फिल्म की कहानी लिखी जा चुकी है। इसका डायलॉग वर्जन लिखा जा रहा है। फिल्म में परवीन बॉबी के शुरुआती दिनों से लेकर उनके दुख-दर्द से लेकर स्टारडम को फिल्माया जाएगा। इसे जूनागढ़, पुणे, मुंबई और यूएस में फिल्माया जाएगा। फिल्म में छह-सात गाने होंगे।
फिल्म के राइटर धीरज मिश्रा ने बताया। मैं इस वक्त फिल्म 'लफ्जों के प्यार में' टीवी सीरियल 'धरतीपुत्र नंदिनी' के प्रमोशन में बिजी हूं। इस दौरान उर्वशी ने इस खबर को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। लोगों को लगा कि यह फेक न्यूज़ है। मुझे ये समझ में नहीं आता कि कोई प्रोड्यूसर ही क्यों फिल्म का अनाउंस करे ! इसे एक्टर और राइटर भी कर सकता है। आखिर सभी तो फिल्म का हिस्सा होते हैं। लोग उर्वशी को ट्रोल कर रहे हैं। यह सही न्यूज़ है कि उर्वशी हमारे साथ काम कर रही हैं।
मैंने लॉक डाउन से पहले परवीन बॉबी की बायोपिक फिल्म लिखना शुरू कर दिया था। मुझे स्टोरी का आइडिया वसीम खान ने दिया था, जो इसे प्रोड्यूस करने वाले हैं। उनसे चर्चा शुरू हुई थी। उन्होंने कहा था कि परवीन बॉबी के जीवन में हर वो रस है, जिसे लोग देखना और जानना चाहते हैं। मैंने पहला ड्राफ्ट लिखकर रेडी किया, तब तक महेश भट्ट की वेब सीरीज ' रंजिश ही सही' आ गई।
वेब सीरीज वो सब नहीं: हमें लगा कि सीरीज परवीन बॉबी पर है, हमारी मेहनत बेकार जाएगी, लेकिन वेब सीरीज देखी, तब पता चला कि परवीन पर ज्यादा बात नहीं की गई है। इसमें वो सब नहीं है, जो हम फिल्म में रखना चाहते हैं। फिर इस स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया।