वेटरन एक्टर  रवींद्र महाजनी का निधन हो गया है। वे 77 वर्ष के थे। महाजनी को उनके पुणे के तालेगांव निवास में मृत पाया गया है। यह संदेह जताया जा रहा है, कि तीन दिन पहले ही उनकी मृत्यु हो गई थी। अपार्टमेंट से खराब स्मैल आने के बाद पड़ोसियों ने शुक्रवार को पुलिस को इन्फोर्म किया।

जल्द ही पुलिस की एक टीम अपार्टमेंट में पहुंची और अंदर महाजनी के शव को बरामद किया। मौत के कारण की जांच करने के लिए पुलिस ने एक्टर का पोस्टमॉर्टम करने के लिए भेजा है। जांच अभी भी चल रही है।

महाजनी को कई मराठी फिल्मों जैसे कि 'मुंबई चा फौजदार', 'ज़ूनज', 'कलत नकलत' में देखा गया था। उन्हें आशुतोष गोवरकर की फिल्म 'पनीपत' (2019) में भी देखा गया था। अर्जुन कपूर और कृति सेनोन ने पीरियड ड्रामा में लीड रोल निभाया था।