हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने इनको असहज कर दिया। विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा की प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। फंक्शन के लिए उन्होंने रेड कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी थी।
जब विद्या पैपराजी के सामने पोज देने आ रही थीं तभी उनकी साड़ी का पल्लू वहां से निकल रहे एक व्यक्ति के हाथ में फंस गया। इसके बाद विद्या ने वहीं साइड में होकर अपनी साड़ी ठीक की। ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया। जब विद्या के साथ ये हादसा हुआ तो उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर भी उनके साथ थे। हालांकि विद्या ने स्थिति को बहुत ही सूझबूझ से संभाला।
- विद्या ने भले ही मुस्कुराकर स्थिति को संभाल लिया लेकिन ये बात सोशल मीडिया पर कई यूजर्स को नागवार गुज़री है।
- एक यूजर ने लिखा है- 'जानबूझकर खींचा पल्लू'
- वहीं एक ने लिखा- 'इतने सारे कैमरों के सामने ये किया, ऊपर से सॉरी भी नहीं बोला, इस दुनिया में कौन सुरक्षित है.'
- वहीं एक यूजर ने लिखा- 'पल्लू फंसा नहीं जानबूझकर खींचा है.'
विद्या बालन बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपने करियर में, उन्होंने परिणीता, भूल भुलैया, इश्किया, द डर्टी पिक्चर, कहानी और हाल ही में शकुंतला देवी जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने यूटीवी मोशन पिक्चर्स के मालिक सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है। कहानी और द डर्टी पिक्चर जैसी फिल्मों ने विद्या को फिल्म उद्योग में एक अलग स्थान दिलाया है। उनकी एक अनटाइटल्ड फिल्म 2023 में प्रतीक गांधी के साथ आने वाली है।