बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर किंग कोहली ने अनुष्का को अनोखे अंदाज़ में बर्थडे विश किया है। विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अनुष्का की कुछ पिक्चर्स शेयर करके उनके जन्मदिन की बधाई दी है। 

विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को उनके जन्मदिन पर शुभकामना देने के लिए प्यारी तस्वीरों का एक बंच शेयर किया है। आज 1 मई को अनुष्का के जन्मदिन पर, खूबसूरत पलों के अलावा, विराट ने एक विशेष बर्थडे नोट भी लिखा, जो दोनों के कप्ल गोल्स को भी पूरा कर रहा है। 

अनुष्का शर्मा को अक्सर मैचों के दौरान अपने पति के साथ देखा जाता है। 1 मई को अनुष्का अपना 35वां बर्थ डे मना रही हैं। इस खास दिन को मनाने के लिए, उनके प्यार करने वाले पति विराट ने अपनी व्इप की कुछ प्यारी और मोहक तस्वीरें साझा की हैं। उसके सन-किस्ड पलों से लेकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए कपल की पिक्चर्स ने फैंस को मेसमराइज़ कर दिया है।

विराट ने पोस्ट को कैप्शन दिया और लिखा, "लव यू थ्रू थिक, थिन एंड योर ऑल क्यूट मैडनेस। हैप्पी बर्थडे माई एवरीथिंग @anushkasharma                                                                       https://twitter.com/imVkohli/status/1652907019622580226?s=20

इस प्यार से अभिभूत अनुष्का ने हार्ट के इमोटिकॉन के साथ खूबसूरत शुभकामनाओं का जवाब दिया।

हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, जब अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें दोनों को एक पंजाबी गाने पर डांस करते हुए देखा गया था। वीडियो में दोनों को पूरी तरह से स्वैग में आते हुए दिखाया गया है क्योंकि वे जिम में वर्कआउट करते हुए एक पंजाबी गाने पर स्टेप्स मैच कर रहे हैं। अभिनेत्री ने वीडियो को कैप्शन दिया और लिखा, "डांस पे चांस।" https://www.instagram.com/reel/CraM5fYsenv/?utm_source=ig_web_copy_link

हाल ही में, विराट और अनुष्का चर्चा में भी रहे थे, जब विराट ने अनुष्का को एक फ्लाइंग किस दिया, जो उनके कैच लेने के बाद गैलरी में खड़ी थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सबसे ज्यादा पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल हैं। दोनों सबसे प्यारे कप्लस में से एक हैं, और उनके सोशल मीडिया पोस्ट इस बात का सबूत हैं।