बहुचर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर' विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर कोर्ट में बिना शर्त माफी मांग ली है। माफी मांगने के बाद विवेक अग्निहोत्री को दिल्ली हाईकोर्ट ने आपराधिक अवमानना मामले में बरी कर दिया है।
विवेक अग्निहोत्री सोमवार को साल 2018 के एक मामले में दिल्ली की उच्च अदालत में पेश हुए थे। यह मामला कोर्ट की अवमानना से जुड़ा था। विवेक अग्निहोत्री को पिछले महीने जारी एक आदेश में कोर्ट ने 10 अप्रैल को पेश होने का सख्त आदेख दिया था।
मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने विवेक अग्निहोत्री को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। साथ ही कोर्ट ने विवेक अग्निहोत्री को कोर्ट के मामलो में सचेत रहने की वॉर्निंग भी दी।
गौरतलब है कि कि 2018 में विवेक अग्निहोत्री ने वर्तमान में ओडिशा हाईकोर्ट के जज एस मुरलीधर को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किया था। विवेक अग्निहोत्री ने जस्टिस एस मुरलीधर पर भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में एक्टिविस्ट गौतम नवलशा को राहत देने का आरोप लगाया था। दरअसल जस्टिस मुरलीधर ने नवलखा के हाउस अरेस्ट और ट्रांजिट रिमाड को रद्द कर दिया था। इसी के चलते विवेक ने जस्टिस एस मुरलीधर पर कमेंट किया था।