वेब सीरीज 'ट्रायल वाई फायर अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। दरअसल, साल 1997 के उपहार सिनेमा अग्निकांड मामले में सजायाफ्ता रियल एस्टेट कारोबारी सुशील अंसल ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर वेब सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। ये वेब सीरीज 13 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

आपको बता दें कि 83 साल के रियल एस्टेट कारोबारी सुशील ने वेब सीरीज से पहले इस कांड पर बेस्ड किताब 'ट्रायल बाई फायर- द ट्रेजिक टेल ऑफ द उपहार ट्रेजडी' के प्रसार और प्रकाशन पर भी रोक लगाने की मांग की थी।

इस सीरीज में अभय देओल और राजश्री देशपांडे लीड रोल में नजर आएंगे। इसमें आशीष विद्यार्थी, राजेश तैलंग, अनुपम खेर, रत्ना पाठक, शिल्पा शुक्ला और शार्दुल भारद्वाज जैसे कलाकार भी अभिनय करते दिखाई देंगे।