शाहरुख खान की फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग रिलीज हो गया है। इसके बाद से ही विवाद गहरा गया है। दीपिका पादुकोण पर गाने में भगवा बिकनी पहनकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया जा रहा है। बेशरम रंग गाने को विशाल ददलानी, शेखर रवजियानी, शिल्पा राव ने गाया है। इस गाने के कुछ बोल स्पेनिश में भी हैं। जिन्हे स्पेनिश सिंगर करालिसा ने अपनी आवाज दी है।
बढ़ते विवाद को देखते हुए संगीतकार विशाल ददलानी और सिंगर करालिसा ने गाने पर अपनी राय रखी है। गाने के बारे में बात करते हुए, संगीतकार विशाल ददलानी और विशाल शेखर ने कहा, "बेशर्म रंग एक अलग तरह का गाना है। यह कई शैलियों का फ्यूज़न है जो इसे संगीत की दृष्टि से बहुत दिलचस्प बनाता है। यह लगभग एक पुराने स्कूल की धुन है जो एक आधुनिक ताल के साथ मिश्रित है। , एफ्रो बीट्स से प्रभावित, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक।"
एक साक्षात्कार में, करालिसा ने कहा - "भगवा रंग का एकमात्र संबंध हमारे राष्ट्रीय ध्वज में स्कूल के साथ है, जो मुझे याद है, साहस और निस्वार्थता का प्रतीक है। मुझे नहीं पता कि कौन सा सांसद (मध्य प्रदेश मंत्री) ने क्या कटाक्ष किया है, लेकिन मुझे यकीन है कि हमारे देश में एक फैंटेसी फिल्म में इस्तेमाल किए गए परिधानों के रंग से ज्यादा ध्यान देने वाले मुद्दे मौजूद हैं।
विशाल ने आगे कहा- "मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद है वह यह है कि एक सच्ची धुन है जो भाषा से परे है। क्योंकि जब शिल्पा इसे गाती हैं तो यह एक बहुत ही पारंपरिक भारतीय धुन की तरह लगता है। जब करालिसा इसे स्पेनिश में गाती हैं तो ''उस धुन के स्पेनिश संस्करण को सुनना, यह भी वास्तविक लगता है।"
आपको बता दें कि रिलीज होने के पहले घंटे में ही बेशरम रंग गाने को 10 लाख व्यूज मिले। वहीं, यूट्यूब पर गाने ने अब तक 47 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। पठान का अब तक रिलीज हुआ यह पहला गाना है। लेकिन अब भी इसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन पोजिशन हासिल कर ली है।