साल 1996 की सुपरहिट फिल्म राजा "हिंदुस्तानी मे एक सीन था जिसमें आमिर करिश्मा के बालों को जोर से खींचते हैं। इस सीन को फिल्माने के लिए आमिर शुरुआत में झिझक रहे थे। उन्हें करिश्मा के साथ ऐसा करना सही नहीं लग रहा था।
फिल्म के डायरेक्टर धर्मेश दर्शन को भी आमिर की बात सही लगी। उन्होंने सीन को बदलने का फैसला किया। तभी करिश्मा ने कहा कि आप आराम से इस सीन को पूरा कर सकते हैं। इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। करिश्मा ने कहा कि उनके दादा राज कपूर फिल्मों और रियल लाइफ में ऐसा कर चुके हैं। इसलिए उन्हें ऐसे सीन करने में कोई दिक्कत नहीं है।
इसके बाद धर्मेश ने आमिर को इस सीन के लिए राजी कर लिया। लहरें से बात करते हुए डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने कहा- हम लोग तेरे इश्क में नाचेंगे गाने की शूटिंग कर रहे थे। मैंने आमिर से कहा कि आपको करिश्मा के बालों को गुस्से में खींचना होगा। आमिर थोड़ा असहज हो गए। उन्होंने कहा कि क्या हम बालों की जगह हाथों का यूज नहीं कर सकते। मुझे भी लगा कि हम लोग थोड़ा ओवर जा रहे हैं। मैंने कहा ठीक है फिर ऐसे ही करेंगे।