प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सिटाडेल और लव अगेन के चलते छाई हुई हैं। हाल में ही एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि एक बार उनके साथ बहुत बुरा होते होते बचा था। उन्होंने पैप्स का शुक्रिया किया, जिन्होंने उन्हें शर्मिंदा होने से बचा लिया था। उन्होंने बताया कि वह एक बार तमाम मीडियाकर्मियों के सामने पोज दे रही थीं। रेड कारपेट का मौका था और तमाम लोग वहां मौजूद थे, तभी वह अपनी ड्रेस और हाई हील्स के चलते अचानक गिर गई। मगर पापराजी ने उनकी लाज बचा ली थी। सभी ने अपना कैमरा बंद कर लिया और उन्हें हेल्प करने लगे।
आइए बताते हैं प्रियंका चोपड़ा का ये किस्सा। प्रियंका ने एक टेलिविजन इंटरव्यू में बताया कि 23 सालों के कॅरियर में उनके साथ कभी ऐसा नहीं हुआ था। मगर उस दौरान अचानक वह गिर गई थीं। तमाम कैमरा उनके ऊपर थे और सभी देख रहे थे। ऐसे में वह बहुत असहज हो गई थीं लेकिन मीडियाकर्मियों की बदौलत वह खुद को संभाल पाई थीं।
प्रियंका ने कहा कि मैंने आजतक कभी भी इस किस्से के बारे में बात नहीं की है। क्योंकि आए दिन मैं सोशल मीडिया पर ऐसा होते देखते हूं। मगर आज मैंने इस ड्रेस के साथ वाकई बहुत ज्यादा हील कैरी की है। आज मुझे वो किस्सा याद आ रहा है कि कैसे रेड कारपेट पर वह गिर गई थीं। प्रियंका ने बताया कि उस समय रेड कारपेट पर मैं आई ही थी। वहां काफी भीड़ थी। हॉलीवुड पपाराजी से लेकर फैंस और तमाम स्टार्स वहां मौजूद थे। जहां सभी तस्वीरें ले रहे थे। तभी मैं जैसे ही रेड कारपेट पर आई और अचानक गिर गई। मेरे साथ ऐसा कभी मेरे 23 सालों के करियर में नहीं हुआ।