बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। अलाना 16 मार्च को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे से शादी करेंगी। इस कपल के मुंबई में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले ही सामने आ चुकी हैं। आइए जानते हैं कौन हैं अनन्या पांडे के जीजा और अलाना पांडे के होने वाले पति इवोर मैकक्रे?

एडवर्ड इवोर मैकक्रे वी उर्फ इवोर मैकक्रे एक अमेरिकी फिल्म निर्देशक और फोटोग्राफर हैं। इवोर का जन्म 26 नवंबर को हुआ था और वह यूएसए के माउंट वर्नोन के रहने वाले हैं। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो वे एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी से एरोनॉटिकल मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ग्रेजुएट हैं।

इवोर की लिंक्डइन टाइमलाइन से पता चलता है कि उन्होंने एक सहायक टूर मैनेजर के रूप में अपना करियर शुरू किया और फिर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में अपना करियर बनाया। वह वर्तमान में अपनी प्रोडक्शन कंपनी किल शॉट मोशन पिक्चर्स के CEO हैं।

इवोर मैकक्रे पहली बार 2019 में एक हैलोवीन पार्टी में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और मॉडल अलाना पांडे से मिले थे। 5 नवंबर, 2019 को यह कपल अपनी पहली डेट पर गया। तीन महीने एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों साथ रहने लगे। उन्होंने मई 2020 में अलाना और इवोर नाम से एक YouTube चैनल भी शुरू किया, जिसके एक लाख से अधिक सब्सक्राइवर हैं।