मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आना बाकी है लेकिन पुलिस लगातार कह रही है कि यह सुसाइड का मामला है। अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि एक्ट्रेस की मौत वाली रात उसके होटल के कमरे तक कौन छोड़ने आया था? एक्ट्रेस के कमरे में वह शख्स 17 मिनट तक रुका भी। यह बात होटल के कैमरे भी कह रहे हैं। हालांकि इसके बारे में बताने से पुलिस बच रही है।
कमरे से इस शख्स के जाने के बाद ही आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं और रोते हुए दिखी थीं। वहीं, दूसरी ओर आकांक्षा की मां की शिकायत पर पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर एफआईआर दर्ज की है। दोनों भाइयों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सीसी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विकास श्रीवास्तव ने आकांक्षा के मेकअप मैन राहुल को कॉल कर उन्हें तैयार करने कहा। राहुल ने आकांक्षा को कॉल किया तो फोन नहीं रिसीव हुआ।