आशिकी-2, 1990 की म्यूजिकल हिट आशिकी का सीक्वल है, जिसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल एक रोमांटिक कपल के रूप में हैं। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर आशिकी 2 को भी फैंस का ढ़ेर सारा प्यार मिला और अब निर्माता इसी कड़ी में तीसरी फ़िल्म बना रहे हैं।
आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आशिकी 3 को लेकर ताजा अपडेट यह है कि मेकर्स इस साल दिसंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन यहां एक सवाल सामने आ रहा है कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के अपोजिट एक्ट्रेस अभी तक फाइनल नहीं हुई है।
आशिकी 3 में कार्तिक के अपोजिट कास्ट किए जाने के लिए कई सारे नाम सामने आए। लेकिन अब ये कहा जा रहा है, कि दो नामों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। और वो नाम है दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ का। आशिकी 3 में कार्तिक के साथ दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ में से कोई एक एक्च्रेस रोमांस करती नजर आएगी।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा, 'आशिकी 3 में ऐसी कोई अभिनेत्री नहीं होगी, जिसके साथ कार्तिक ने अतीत में काम किया हो। न ही कोई न्यूकमर होगी क्योंकि फिल्म में एक्ट्रेस का रोल काफी दमदार है।
दीपिका और कार्तिक ने इससे पहले कभी साथ काम नहीं किया है और दोनों ने एक दूसरे के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। दूसरी ओर, आशिकी 3 के निर्देशक अनुराग बसु इससे पहले कैटरीना के साथ जग्गा जासूस में काम कर चुके हैं, इसलिए निर्देशक कैटरीना के साथ फिर से काम करने के इच्छुक हैं।
इसलिए आशिकी 3 में दीपिका और कटरीना में से किसी एक को कास्ट किए जाने की संभावना ज्यादा है और मेकर्स भी इन दोनों नामों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। आपको बता दें कि आशिकी 3 की घोषणा सितंबर 2022 में 'अब तेरे बिन' के मोशन पोस्टर के साथ बड़ी धूमधाम से की गई थी।