सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों ने शादी के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ महल को चुना है। उन्होंने इस शाही महल को अपने विवाह स्थल के रूप में क्यों चुना, अब इसकी वजह भी सामने आ गई है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के लिए शाही सूर्यगढ़ महल को चुनने के पीछे का कारण दोनों के एक करीबी दोस्त ने बताया है। इस करीबी मित्र के मुताबिक़ कपल को पहले पंजाब में शादी करनी थी क्योंकि पंजाब में उनके परिवार के कई सारे लोग हैं। पहले वेन्यू जालंधर और चंडीगढ़ थे लेकिन उन्होंने जिन जगहों के बारे में सोचा था, वे पहले से ही बुक थे।
सूत्र ने खुलासा किया कि कपल ने बाद में मई की तारीख को आगे बढ़ाने पर चर्चा की, लेकिन फिर उन्होंने राजस्थान में शादी करने का फैसला किया और सूर्यगढ़ महल को चुना। सूर्यगढ़ पैलेस राजस्थान के जैसलमेर में स्थित एक आलीशान किला है। जैसलमेर शहर ही नहीं पूरा राजस्थान ही शाही जीवन और विरासत के लिए जाने जाते हैं। पैलेस में एक शानदार रेगिस्तान का नज़ारा भी देखने को मिलता है, जो होटल को समकालीन आधुनिक जीवन का स्पर्श देते हुए परंपराओं को संरक्षित करते हुए दिखाई देता है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और अब वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी पूरी तरह से भव्य इंडियन शादी होगी जिसमें सभी रस्में निभाई जाएंगी। शादी में हल्दी, मेहंदी, संगीत, फेरे और भी बहुत कुछ होगा। संगीत 5 फरवरी को और फेरे 6 फरवरी को होंगे। इसके बाद रिपोर्ट्स की मानें तो रिसेप्शन 7 फरवरी को होगा। खबरें ये भी हैं कि ये कपल दो रिसेप्शन दिल्ली में एक दूल्हे पक्ष के लिए और दूसरा मुंबई में दुल्हन पक्ष के लिए आयोजित करेगा।