बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. अब इस पर कंगना के पिता ने भी बड़ा बयान दिया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत के पिता अमरदीप रनौत ने कहा है कि कंगना अगले साल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. वह 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं.
हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि कंगना कहां से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी. ऐसे में फिल्मी पर्दे की 'इंदिरा गांधी' अब राजनीति में उतरने को तैयार हैं.
अभिनेत्री की जेपी नड्डा से मुलाकात-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है. रविवार को उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से कुल्लू में मुलाकात की. इस दौरान नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा भी मौजूद रहीं.
इसकी जानकारी खुद कंगना ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने लिखा कि, मैंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा से कुल्लू में मुलाकात की. इस बैठक में मुझे समर्थन, सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. इसके लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं.