बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर्स में से एक, रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' रिलीज हो गई है। फिल्मों का जोरदार प्रमोशन करने वाले रोहित ने हाल ही में थोड़ा फीके पड़ रहे बॉलीवुड और शानदार हिट्स दे रही साउथ की फिल्म इंडस्ट्रीज पर बात करते हुए ऐसी बातें कहीं जो काफी सख्त थीं।

बॉलीवुड बनाम साउथ के मामले पर रोहित ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि इस इवेंट पर मौजूद जनता की एनर्जी भी बढ़ गई। रोहित ने कहा कि ये सब एक फेज है और इस समय सभी इंडस्ट्रीज मुश्किल के दौर से गुजर रही हैं। क्यों आगे निकला साउथ ? का जवाब देते हुए रोहित ने कहा, 'पिछले दो साल से हम एक महामारी से गुजरे हैं। हमारी जितनी भी बड़ी फिल्में थीं वो शुरू नहीं हुईं, या बन नहीं पाई। वहां से (साउथ) जो फिल्में आईं, वो बन चुकी थीं।

' रोहित ने कहा कि जो मैजिक जनता को साउथ की फिल्मों में आजकल ज्यादा दिख रहा है, वो फिर से बॉलीवुड फिल्मों में लौटेगा। रोहित ने बॉलीवुड के फीके बिजनेस पर सवाल करने पर कहा, 'हमने इतने साल एंटरटेन किया और एक साल खराब गया तो आप ही साथ छोड़ रहे हैं।

' इसके बाद  रोहित ने जो रफ्तार पकड़ी कि जनता मुंह खोलकर उनका जवाब सुनती रह गई। रोहित ने कहा, बॉलीवुड वाले भी वो लोग हैं जो टाइटैनिक को डूबने नहीं देंगे। वो उड़ा कर इसे आगे ले जाएंगे।