सामंथा रूथ प्रभु मायोसिटिस नाम की बीमारी से जूझ रही थी। इस बीमारी से निजात पाने के बाद सामंथा वापस अपने रूटीन में लौट पाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं।
इसके बारे में बात करने के बाद सामंथा भावनात्मक रूप से टूट गई थी। लेकिन उन्हें इस बात का यकीन है कि वह बहुत जल्द इससे बाहर आ जाएंगी। समांथा इन दिनों स्वास्थ्य लाभ ले रही है और राज और डीके के साथ अपनी अगली वेब श्रृंखला की शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार है।
हालाँकि, अफ़वाहों का बाज़ार गर्म था। कुछ इस तरह के दावे किए जा रहे थे, कि अपनी हेल्थ के चलते सामंथा इस प्रोजेक्ट से पीछे हट सकती हैं। लेकिन छोड़ना उनके शब्दकोश में नहीं है।
ऐसी खबरें आ रही थीं कि सामंथा राज और डीके के आगामी प्रोजेक्ट सिटाडेल से हट गई है, जो वरुण धवन स्टारर एक मूल जासूस श्रृंखला है। कुछ लोगों ने यह भी अनुमान लगाया कि मायोसिटिस नामक उनकी ऑटोम्यून्यून बीमारी के कारण, वे काम से एक लंबा विश्राम ले रही है, जिसके कारण उन्हें अपनी आगामी प्रोजेक्ट्स से पीछे हटना पड़ा है।
सामंथा स्वीकार करती है कि मायोसिटिस से उबरने के बाद बाद जीवन अलग हो गया है, और अब वे कैमरे का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है और जल्द ही शूटिंग भी शुरू कर देंगी। एक सूत्र ने हाल ही में कहा कि, "सिटाडेल में उनके बदले जाने के बारे में जो कुछ भी और सब कुछ लिखा गया है वह बकवास है। वह जनवरी के दूसरे वीक में शूटिंग शुरू करेंगी।"
सामंथा 2022 में महीने दर महीने एक प्रमुख शोध रिपोर्ट के हिसाब से सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वालों की लिस्ट में पहले नंबर पर रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने भारत की सबसे लोकप्रिय महिला सितारों के अध्ययन में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
उन्होंने डांस नंबर, ऊ अंतवा को अपने सुपर सेंसुअल अवतार और सहज डांस मूव्स के साथ लोकप्रिय बनाया, जिस पर अभी भी दुनिया थिरक रही है। उसके बाद उन्होंने अपनी हालिया रिलीज यशोदा के साथ बॉक्स ऑफिस नंबर और समीक्षकों से प्रशंसा की हासिल की, जो पूरी तरह से प्रतिभाशाली अभिनेत्री के नेतृत्व वाली एक थ्रिलर थी। सामंथा अगली बार खुशी में लाइगर स्टार विजय देवरकोंडा के साथ दिखाई देंगी।