53 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में एशियन प्रीमियर के बाद, अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित लॉस्ट जी5 पर आ रही है। जी 5, भारत का सबसे बड़ा घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जिसने फॉरेंसिक ने अतिथि भूतो भव, ब्यूटीफुल बिलो जैसी सफल डायरेक्ट-टू- डिजिटल रिलीज़ देकर एक अच्छा साल बनाया है।
और अगली एक और बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट है जिसमें यामी गौतम अभिनीत और अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित, लॉस्ट है। मह पिक्चर्स के सहयोग से ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित, लॉस्ट में पंकज कपूर, राहुल खन्ना, नील भूपालम, पिया बाजपेयी और तुषार पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इफ्फी में लॉस्ट का एशियन प्रीमियर हुआ था, जहां इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।