शेरशाह की सफलता के बाद, सिद्धार्थ मल्होत्रा करण जौहर के साथ एक और एक्शन थ्रिलर, योद्धा पर काम कर रहे हैं, जो एक प्लेन हाई-जैक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म सागर आमरे और पुष्कर ओझा के निर्देशन की पहली फिल्म है। सिद्धार्थ की ये फ़िल्म एक मनोरंजक कहानी होने की उम्मीद है। 

बताया जा रहा है, कि टीम ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। योद्धा को 7 जुलाई, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ करने की घोषणा की गई थी। अब पता चला है, कि फ़िल्म को एक नई रिलीज़ डेट मिल गई है।

सूत्रों के मुताबिक करन को इस बात का पूरा भरोसा है कि फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करेगी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई अन्य फिल्मों के साथ आने के बजाय एक अलग तारीख को चुना है। कई सारी रिलीज़ डेट्स पर विचार करने के बाद योद्धा की रिलीज़ की नई डेट की घोषणा कर दी गई है। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर इससे पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ब्रदर्स, हंसी तो फंसी और शेरशाह में साथ काम कर चुके हैं। योद्धा को दोनों के विशेष सहयोग के लिए जाना जाता है, क्योंकि फिल्म के बारे में ये रिपोर्ट मिली है, कि फ़िल्म हाई ग्रेड की एक्शन थ्रिलर मूवी है। यह एक प्लेन हाईजैक की कहानी पर आधारित है। फ़िल्म में दिशा पटानी और राशी खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म मेंटर डिसिप्लिन फिल्म्स के सहयोग से प्राइम वीडियो और धर्मा प्रोडक्शंस के बीच का एक कॉपरेशन है। इसका निर्माण यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने किया है।

योद्धा के अलावा, सिद्धार्थ के पास रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इंडियन पुलिस फ़ोर्स भी है, जो इस साल अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी। इस बीच, करण के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इस साल 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।