राजधानी भोपाल में कलेक्टर ने गरबा आयोजन को लेकर निर्देश जारी किए है। इसके तहत गरबा पंडाल में एंट्री के लिए पहचान पत्र आवश्यक होगा। इसके अलावा कलेक्टर ने गरबा पंडाल और झांकियों में साउंड को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं।
गरबा पंडाल में आने वाले सभी प्रतिभागियों को गरबा पंडाल में पहचान पत्र आवश्यक रूप से लाना होगा, पहचान पत्र दिखाने के बाद ही गरबा पंडाल में एंट्री मिल सकेगी। नियमों का उलंघन करने वाले आयोजकों पर कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने प्रशाशन से इसकी मांग की थी। हिंदूवादी संगठनों की मांग के बाद कलेक्टर ने यह दिशा निर्देश जारी किये हैं।
इससे पहले संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर का भी इस सम्बन्ध में एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने बिना पहचान पत्र के गरबा पंडालों में एंट्री न दी जाने की बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कुरान मुसलमानों को मूर्ति पूजा करने की अनुमति देती है, तो उनका गरबा पंडालों में स्वागत है।