भोपाल : विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने वर्ष 2022-2023 की अवधि में सेवा करने के लिए सदस्यों के शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति का गठन किया है। इसमें डॉ. सीतासरन शर्मा सभापति नियुक्त किये गये हैं जबकि नर्मदा प्रसाद प्रजापति, इंजी. प्रदीप लारिया, सुलोचना रावत, सुदेश राय, विनय सक्सेना एवं अजय टंडन सदस्य नियुक्त किये गये हैं।
नियम समिति में वर्मा सदस्य बने :
इधर विधानसभा की नियम समिति में विधायक प्रेमशंकर वर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। दरअसल इस समिति में जुगल किशोर बागरी सदस्य नियुक्त थे परन्तु 10 मई 2021 को उनका निधन होने से समिति में एक स्थान रिक्त था जिस पर अब प्रेमशंकर वर्मा की नियुक्ति की गई है।