श्वेता तिवारी मंगलवार को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। एक्टिंग में आने से पहले श्वेता एक ट्रेवल एजेंसी में काम करती थीं, यहां उन्हें 500 रुपये मिलते थे। 2001 में आए एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिन्दगी की' ने श्वेता तिवारी को घर-घर लोकप्रिय बना दिया।

पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने कभी काम करना नहीं छोड़ा। श्वेता ने टीवी के कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया है। वे बिग बॉस सीजन 4 की विनर भी रही हैं। वे मदहोशी, बिन बुलाए बाराती और मैरिड टू अमेरिका जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा श्वेता ने भोजपुरी, पंजाबी, कन्नड़, मराठी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

श्वेता पाकिस्तानी फिल्म सल्तनत में नजर आई थीं। श्वेता अपने समय में टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं। श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में आए कलीरें शो से की थी। हालांकि उन्हें लोकप्रियता मिली कसौटी जिंदगी के में निभाए गए प्रेरणा के रोल से। प्रेरणा के रूप में श्वेता को इस कदर लोकप्रियता मिली कि लोग आज भी उन्हें शो के नाम से ही जानते हैं।

श्वेता ने दो शादियां की थी। उनकी दोनों ही शादियां टूट गई। वह फिलहाल सिंगल हैं और अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। उनकी पहली शादी 1998 में राजा चौधरी से हुई. इस शादी से उनकी एक पलक नाम की बेटी है। श्वेता तिवारी 21 साल की उम्र में पहली बार मां बनी थीं।