'पोन्नियिन सेल्वन' मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट रही है, मणिरत्नम के अलावा भी कई और भी डायरेक्टर्स पोन्नियन सेलवन को बनाने की इच्छा जता चुके हैं। इस सब के बावजूद अब PS-1 आखिरकार रुपहले पर्दे पर उतरने को तैयार है।
जानकारी मिली है, कि फिल्म के ओटीटी राइट्स पाने के लिए भी बहुत बड़ी राशि खर्च की गई है। मणि रत्नम की इस ग्रैंड फिल्म के लिए अमेजन प्राइम वीडियो ने 100 करोड़ से ज्यादा खर्चे हैं। वहीं बताया जा रहा है, कि 'पोन्नियिन सेल्वन' को बनाने में 500 करोड़ की लागत लगी।
डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही सिने फैन्स इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
In a world of men, a woman of courage.
— Madras Talkies (@MadrasTalkies_) September 11, 2022
The prettiest princess 😇✨ Kundavai
In theatres on 30th September in Tamil, Hindi, Telugu, Malayalam and Kannada! #PS1 #PonniyinSelvan #CholasAreComing #ManiRatnam @arrahman @LycaProductions @Tipsofficial @trishtrashers pic.twitter.com/0URWUEipXG
वहीं ट्रेलर लॉन्च के बाद से तो फैन्स का इसे लेकर क्रेज और भी बढ़ गया। इन दिनों ये फ़िल्म काफी चर्चा में है और फिल्म के शानदार विजुअल की भी जमकर तारीफ़ की जा रही है।
कहा जा रहा है, कि 'पोन्नियिन सेल्वन' इंडिया की सबसे महंगी फिल्म है इसका बजट 500 करोड़ रुपये आंका गया है। फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, त्रिशा, जयम रवि और कार्थी लीड रोल में हैं।
जबकि प्रकाश राज, शोभिता धुलिपाला, ऐश्वर्या लक्ष्मी, प्रभु, जयराम और लाल जैसे दमदार एक्टर्स सपोर्टिंग रोल निभा रहे हैं। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर साउथ समेत इंडियन सिनेमा के दो दिग्गज कलाकारों रजनीकांत और कमल हासन ने चीफ गेस्ट के तौर पर शिरकत की थी।
'पोन्नियिन सेल्वन' 2 पार्ट्स में रिलीज होने वाली है। फ़िल्म का पहला पार्ट 30 सितंबर को रिलीज होगा।