बॉलीवुड अभिनेता—अभिनेत्रियों के हमशक्ल कई बार सामने आ चुके हैं। ऐश्वर्या, करीना समेत कई बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल इंटरनेट पर सनसनी मचा चुके हैं। कुछ तो इतने एक जैसे दिखते हैं कि असली नकली की पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है। फिलहाल बॉलीवुड की प्रसिद्ध एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की हमशक्ल धूम मचा रही है जिसको फैंस ने खोज निकाला है। इस लड़की का नाम रिजुता घोष देब है, जिसका चेहरा काफी हद तक दीपिका से मिलता-जुलता है।
दीपिका पादुकोण की कॉपी देखकर फैंस भी काफी हैरान है। जहां दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सफल और मशहूर एक्ट्रेस हैं वहीं रिजुता घोष देब एक कंटेन्ट क्रीऐटर हैं, जिनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी तस्वीरें और वीडियो से भरे हैं। दीपिका की तरह दिखने वाली इस लड़की ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है और धड़ल्ले से इनकी तस्वीर और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
कई लोगों का कहना है कि कंटेन्ट क्रीऐटर बिल्कुल बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका जैसी दिखती हैं तो कई लोगों का मानना है कि वो दीपिका की सस्ती कॉपी हैं। कुछ लोगों ने तो कमेन्ट में लिखा “रणवीरसिंह आपको गलती से न देख ले वरना वो भी हैरान हो जाएंगे।” दीपिका की तरह चेहरा होने के करण रिजुता घोष सुर्खियों में बनी हुई है और सोशल मीडिया पर इसके नाम की धूम मची हुई है।