बिग बॉस 13 से पॉपुलर हुईं शहनाज गिल की काफी लंबी फैन फॉलोइंग है। शहनाज का सेक्सी लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शुक्रवार को शहनाज एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं और उनके लुक और अपीरियंस ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

इवेंट में पहुंचने पर शहनाज ने रेड कार्पेट पर पैपराजी से एक सवाल पूछा, पहले मुझे ये बताओ कि मैं खूबसूरत दिख रही हूं, या नहीं? जिस पर पैपराजी ने उन्हें पंजाब की कैटरीना कहा..!
इस इवेंट में शहनाज को अवॉर्ड भी मिला है, वहां उन्होंने स्पीच देने के टाइम कहा कि मैंने कोई स्पीच तैयार नहीं की है। लेकिन इस अवॉर्ड ने मेरी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।
शहनाज के इवेंट से बाहर निकलते ही एक लड़की काफी इमोशनल हो गई और रोने लगी, इस पर शहनाज ने उन्हें प्यार से गले भी लगा लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शहनाज के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और फैंस शहनाज पर प्यार भी बरसा रहे हैं।