टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लाइमलाइट में आईं हिना खान ने अपने दिलकश लुक से सोशल मीडिया पर फिर जलवा बिखेरा है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। पिंक कलर की साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज में हिना क़यामत ढाती नज़र आ रहीं हैं। हिना की तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
हिना की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि what a beauty, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि सो ब्यूटीफुल।

हिना खान एक टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से चर्चा में आईं थी। साल 2009 में हिना ने अपने टीवी करियर की शुरुआत ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। ये शो जबरदस्त सफल तरह था और हिना घर-घर की चहेती बन गई थीं। हिना खान आज छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेसेस में शामिल हैं।

हिना खान सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।