सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में दिशा काफी हॉट लुक में नज़र आ रही हैं। दिशा पटानी आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
वहीं दिशा को ये बात काफी अच्छे से पता है कि किसी भी लुक में ग्लैमरस और खूबसूरत कैसे दिखा जा सकता है। वैसे तो दिशा पर हर रंग कमाल लगता है, लेकिन व्हाइट ड्रेसेस के लिए दिशा का प्यार कुछ अलग ही तरह का है। दिशा का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट भी इसी बात की गवाही देता है।
दिशा पाटनी के लेटेस्ट फोटोशूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दिशा पटानी ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 से अपने शानदार बिहाइंड द सीन लुक की एक झलक पेश की।
जिसमें वह फोटोशूट के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दिशा ने व्हाइट ब्रालेट और व्हाइट स्कर्ट में देखा जा सकता है, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए दिशा ने व्हाइट बूट्स को चुना और डेवी मेकअप के साथ बालों को कर्ल किया था।
इसके साथ ही दिशा बीच-बीच में एक हेडगियर लगाए भी दिखाई दीं, जो किसी चांदी के क्राउन की तरह लग रहा था। जिसने उनके लुक को और भी एनहांस कर दिया।