अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म रक्षाबंधन के प्रमोशन में बिज़ी हैं। इसी क्रम में अक्षय कुमार रक्षाबंधन का प्रमोशन करने के लिए दुबई पहुंचे हैं। दुबई में प्रमोशन के दौरान अक्षय फैंस के साथ फ़िल्म के एक गाने पर थिरकते नज़र आए। 

अक्षय ने फैंस के साथ धमाकेदार डांस किया तो वहीं बच्चों के साथ भी अक्षय ने जमकर ठुमके लगाए। अक्षय के इस हार्ट टचिंग अंदाज़ ने फैंस का दिल जीत लिया।


 
अक्षय की आने वाली फिल्म रक्षाबंधन एक हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म है, जो आनंद एल राय के निर्देशन में बनी है। फ़िल्म को हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों ने मिलकर लिखा है।

फ़िल्म का प्रोडक्शन ज़ी स्टूडियोज, कलर येलो प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज़ होगी।