शाहरुख खान की लाड़ली सुहाना खान इन दिनों अपनी बॉलीवुड फिल्म द आर्चीज में अपने किरदार को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वो अपनी मां गौरी खान के साथ मुंबई स्थित एक हवाई अड्डे के अंदर प्रवेश करती हुई दिख रही हैं। गौरी खान और सुहाना खान की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुहाना अपनी कार से उतरने के बाद अपनी मां गौरी खान के साथ एयरपोर्ट की ओर जाती हुई दिख रही हैं। सुहाना खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को चंद मिनटों में कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैंस ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, आग लगा दी आपने तो...। वहीं और भी उनके कई फैंस हैं जो इस वीडियो में कमेंट कर सुहाना खान के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में वो वेरोनिका लोज, जबकि खुशी कपूर बेट्टी कपूर की भूमिका में नजर आने वाली हैं।