निर्देशकों की सबसे लोकप्रिय जोड़ी, रूसो ब्रदर्स, अर्थात् एंथनी रूसो और जो रूसो अपनी अगली नेटफ्लिक्स फिल्म "द ग्रे मैन" के लिए चर्चा में हैं। इसी के साथ उन्होंने फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेता रयान गोसलिंग, एना डी अरमास और धनुष की फ़िल्म में शामिल एक क्लिप साझा की है।

इस क्लिप में गोसलिंग और डी अरमास उस किरदार में नज़र आ रहे हैं, जिसे उन्होंने फ़िल्म में निभाया। इस वीडियो क्लिप में धनुष भी नजर आ रहा है। और फिर तीनों के बीच तीखी नोकझोंक होती है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें, इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए रूसो ब्रदर्स ने कैप्शन में लिखा- Ladies and gentlemen, we give you…@dhanushkraja  #TheGrayMan। हालांकि, जैसे ही फिल्म के निर्माताओं द्वारा वीडियो पोस्ट किया गया, उसे बाद सभी ने सोशल मीडिया के ज़रिये धनुष की तारीफ़ की।

वीडियो देखने के बाद धनुष के एक्शन सीन को देखकर कई लोग हैरान रह गए। वहीं कुछ लोगों ने वीडियो शेयर करने के लिए रूसो ब्रदर्स का शुक्रिया भी अदा किया। लोगों के कमेंट्स देखकर लग रहा है कि फैंस को ये फिल्म पसंद आएगी।हालांकि इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा यह तो वक्त ही बताएगा।