उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हैरत में डालने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति अपनी पत्नी के डर से एक महीने से 100 फुट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर रह रहा है, यहां तक कि रहना सोना-खाना सब पेड़ पर ही करता है। जब भी गांव के लोग उसे समझाने जाते हैं तो वह पेड़ पर पहले से ही अपने पास रखे ईंट-पत्थरों से उन पर हमला कर देता है। जिससे लोग उसके पास जाने से भी कतराने लगे हैं।
मामला मऊ जिले के थाना कोपागंज इलाके के बसारथपुर गांव का है। यहां इस ताड़ के पेड़ पर रहने वाले रामप्रवेश के पिता विशूनराम का कहना है कि राम प्रवेश ने अपनी पत्नी के डर से ऐसा कदम उठाया है, क्योंकि उसकी पत्नी रोज उसके साथ झगड़ा और मारपीट करती है, जिसकीा असर इतना गहरा हुआ कि रामप्रवेश ना तो पेड़ से नीचे उतरने को तैयार है ना ही किसी की बात सुनने को।
#uttarpradesh#mau#husbandwifefight#palmtree
— Sweta Gupta (@swetaguptag) August 26, 2022
पत्नी के झगड़े से परेशान पति महीने भर ताड़ के पेड़ पर चढ़ा रहा. pic.twitter.com/aSnIxNY8SJ
राम प्रवेश के घरवाले रोज़ पेड़ के पास ही खाना रस्सी से बांधकर लटका देते हैं, जिसे वो बाद में ऊपर खींच लिया करता है। रात में कुछ समय के लिए मौका देखकर वो पेड़ से नीचे उतरता है और अपने नित्यकर्म के बाद वापस पेड़ पर चढ़ जाता है।
राम प्रवेश के पेड़ पर रहने से गांव के लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि राम प्रवेश के पेड़ पर रहने से उनकी निजता पर असर पड़ रहा है क्योंकि वह पेड़ गांव के बीचों-बीच है और सभी के घर का आंगन वहां से नजर आता है।
गांव वालों ने पुलिस से भी राम प्रवेश की शिकायत की लेकिन पुलिस भी राम प्रवेश को पेड़ से नीचे उतारने में नाकाम रही और उसका वीडियो बनाकर चली गई।