मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां पर एक मुस्लिम लड़केऔर हिंदू लड़की के बीच चल रही बातचीत ने लड़के के पिता की चिंता बढ़ा दी है। लड़के के पिता का रईस ख़ान का कहना है, कि "लड़का/ लड़की दोनों को बहुत समझा चुका हूं। दोनों रात-रात भर बातें करते हैं। कल अगर वो भाग जाते हैं तो प्रशासन मेरा घर गिरा देगा। मैं गरीब आदमी हूं।"


 
लड़के के पिता का कहना है, कि वो इस मामले में लड़की के माता-पिता को भी कई बार समझा चुके हैं। लेकिन फिर भी किसी पर भी किसी बात का कोई असर नहीं हो रहा है। यानि कि बार-बार समझाइश देने पर भी जब लड़का-लड़की एक-दूसरे से बात करने से बाज़ नहीं आए तो परेशान पिता अपनी शिकायत को लेकर इलाके के एसपी के पास पहुंचा।

लड़के के पिता की चिंता जायज़ भी है, क्योंकि अपने धर्म से बाहर की किसी लड़के या लड़के के संबंध में इन दिनों काफी विरोध देखने को मिलता है।  या फिर इस तरह के मामलों में की ऑनर किलिंग की घटनाएं भी पेश आती है लेकिन फिलहाल लड़के के पिता की चिंता इस पूरे प्रकरण के चलते अपने मकान पर बुलडोज़र से बचाने के लिए है।