सिनेमा के चाहने वालों के लिए इसे देखने का बुखार कभी भी जल्द खत्म नहीं होने वाला है, चाहे बहिष्कार की संस्कृति कितनी भी प्रबल क्यों न हो जाए। सिनेमा प्रेमी हमेशा ऐसे ही अपने पसंदीदा सितारों की फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख़ करते रहेंगे। 

आइए एक नज़र डालते हैं उन टॉप 10 एक्टर्स पर जिनकी फ़िल्में सिनेमाघरों में फुल पैसा वसूल एंटरटेनमेंट हैं।

शाहरुख खान
किंग खान यानी कि शाहरुख खान सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू बिखेरने में माहिर हैं। वे अपने प्रशंसकों को अपने आकर्षण में बांध लेने में कभी फेल नहीं होते। हालाँकि, शाहरुख खान अपनी बैक-टू-बैक फिल्मों के बाद से दो साल के लिए विश्राम पर हैं, लेकिन वह पठान के साथ वे फिर से अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। जिसका फैंस अब और इंतजार नहीं कर सकते। शाहरुख खान हमेशा से नंबर वन स्टार रहे हैं जिनके लिए दर्शक सिनेमाघरों तक जाएंगे ही जाएंगे।

सलमान खान
भाई जान सलमान खान की अपनी ही बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनकी फिल्म का रिलीज होना किसी त्योहार से कम नहीं। सलमान खान की टाइगर 3 मोस्ट अवेटेड फिल्म है जिसका दर्शक बेसब्री से दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं।

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर रहस्यमयी ढंग से अपने किरदारों को जीते हैं। ऐसी एक भी फिल्म नहीं है जिसमें अभिनेता ने अपने अभिनय को साबित नहीं किया हो। रणबीर भी सिनेमाघरों के असली हीरो हैं।

रणवीर सिंह
आप सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्मों का इंतजार कैसे नहीं कर सकते। वह न केवल पैसा वसूल है बल्कि अपने हर किरदार के लिए तालियों की गड़गड़ाहट लूट लेने में भी माहिर हैं।

ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन भारतीय सिनेमा के सुपरहीरो हैं। कोई मिल गया, कृष और अन्य से उनकी फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए एक विजुअल ट्रीट हैं। हाल ही में रिलीज़ विक्रम वेधा के ट्रेलर के बाद सभी को फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार है।

विक्की कौशल
विक्की कौशल भी एक चमकते सितारे हैं, विक्की के करियर का टर्निंग पॉइंट उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक रही। एक्टर इस फिल्म के साथ एक राष्ट्रीय पोस्टर बॉय बन गए और तब से वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे है। ऐसा कोई कारण नहीं है कि दर्शक सिनेमाघरों में उनकी फिल्में देखने न जाएं।

दीपिका पादुकोण
सिनेमा की रानी दीपिका पादुकोण। वह एक स्टनर हैं और स्क्रीन पर अपने व्यक्तित्व के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। उन्होंने ओम शांति ओम के साथ शांति के रूप में अपनी शुरुआत की और तब से दीपिका की किसी भी फिल्म ने अपने दर्शकों को निराश नहीं किया।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉक्स ऑफिस की नई क्वीन हैं। उनकी नवीनतम रिलीज़ ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी ने साबित कर दिया कि वही बॉक्स ऑफिस की असली रानी हैं और दर्शक उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए आतुर रहते हैं।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ की ऑनस्क्रीन एक अलग ही आभा है। जब वह ऑनस्क्रीन होती हैं तो वह सबका ध्यान अपनी ओर खींचती हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसके साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया जा रहा है। टाइगर फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें एक्शन क्वीन का खिताब दिया है और दर्शकों को ज़ोया के सिनेमाघरों में आने का इंतज़ार है।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ऑनस्क्रीन एक विजुअल ट्रीट हैं। वह बहुत से पात्रों की मालिक है और वे उसी कैरेक्टर में खो जाती हैं जिसका किरदार वे निभाती हैं। अनुष्का की हर फिल्म एक दूसरे से बिलकुल जुदा रही है और यही वजह है कि वे भी एक  ऑनस्क्रीन पैसा वसूल एक्ट्रेस हैं।