भोपाल: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों के लिए बनाए गए बाड़े में घुसपैठ करने वाले 3 तेंदुए में से एक तेंदुआ पिंजरे में फंस गया. 23 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून और कूनो पार्क प्रबंधन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सफलता मिली. शेष दो और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

 

पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ जेएस चौहान ने बताया कि शुक्रवार की शाम तेंदुआ एक पिंजरे के अंदर फंस गया था। वन अधिकारी द्वारा तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर जंगल में छोड़ दिया है. उन्होंने बताया कि भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के करोड़ों वन अधिकारी और विशेषज्ञ की टीम शेष दो तेंदुओं को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, "हम सफलता से खुश हैं और जल्द ही हम दो और को स्थानांतरित करेंगे. यहां यह उल्लेखनीय है कि तेंदुओं को पकड़ने के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से एक बड़ा पिंजरा जाल, फुट ट्रैप और यहां तक ​​कि हाथियों को भी बुलाया गया था. दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से आ रहे चीतों संरक्षित करने के लिए कूनो नेशनल पार्क में 12 वर्ग किलोमीटर लंबा और 9 मीटर ऊंचा विशेष एंक्लोजर बनाए गए हैं.

सितंबर के आखिरी सप्ताह में चीता आने के संकेत-

केद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने संकेत दिए हैं कि दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से चीता सितंबर के आखिरी सप्ताह में आ सकते हैं. चीता प्रबंधन का काम देखने के लिए वन मंत्री विजय शाह, वन बल प्रमुख रमेश कुमार गुप्ता और एपीसीसीएफ वाइल्डलाइफ शुभरंजन सेन दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है. उनकी वापसी रविवार 28 अगस्त को है. सूत्रों की माने तो दक्षिण अफ्रीका से मिलने वाले चीता से संबंधित फाइल पर अभी तक अफ्रीकन राष्ट्रपति के हस्ताक्षर नहीं हुए हैं. सीता को लेकर अभी तक कोई तारीख भी तय नहीं की गई है.

नामीबिया से 8 नहीं 5 चीता ही मिलेंगे-

इस बीच, नामीबिया के पर्यावरण अधिकारियों ने तीन चीतों को बदलने से इनकार कर दिया, जिन्हें कैप्टिव प्रजनन के कारण खारिज कर दिया गया था. नामीबिया के पर्यावरण, वानिकी और पर्यटन मंत्रालय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रोमियो मुयुंडा ने कहा है कि चीतों का चयन भारतीय अधिकारियों और चीता संरक्षण कोष (CCF), नामीबिया द्वारा किया गया था. लेकिन हाल की यात्रा के बाद, भारत सरकार के अधिकारियों ने तीन चीतों को खारिज कर दिया. अब हम भारत को पांच चीते मुहैया कराएंगे क्योंकि हमारे पास चीतों की पर्याप्त आबादी नहीं है.