MP Election 2023: चुनाव आयोग के निर्देश पर सागर जिले के राहतगढ़ थाने में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. दरअसल, चुनावी प्रचार से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद आचार संहिता उल्लंघन मामले में ये कार्रवाई की गई है.
हाल ही में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग को की गई थी. इसकी जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि इस बार बीजेपी ने गोविंद सिंह को सुरखी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है.
इस मामले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा भारत निर्वाचन आयोग एवं मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सागर को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसकी रिटर्निंग अधिकारी एवं वीवीटी के माध्यम से जांच कराई गई.
रिटर्निंग अधिकारी सुरखी के प्रतिवेदन के आधार पर राहतगढ़ थाने में ये एफआईआर दर्ज की गई. बता दें कि 23 अक्टूबर 2023 को राहतगढ़ थाने में प्रत्याशी गोविंद सिंह के खिलाफ आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन मामले में शिकायत दर्ज कराई गई.