दीपावली के त्यौहार के दौरान ग्वालियर में पटाखे चलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पहली FIR दिवाली के दिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दर्ज की गई । दरअसल एक शख्स पड़ोसी के दरवाजे के सामने जोर-जोर से पटाखे फोड़ रहा था. पीड़िता के पड़ोसी के मना करने पर पटाखा वाला उसकी पिटाई करने बैठ गया।

ग्वालियर में तेज आवाज में पटाखे फोड़ने का मामला सामने आया है। कस्बे में एक शख्स पड़ोसी के दरवाजे पर पटाखे चला रहा था। मना करने पर भी नहीं मानने पर पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

 


पड़ोसी ने शिकायत की कि पटाखों की आवाज से बच्चे डर गए, मना करने पर पास में मौजूद पड़ोसियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट  भी की। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की, शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


दरअसल, शहर के खुरेरी इलाके में रहने वाले मुकेश रजक के दरवाजे पर पड़ोसी पीनू शाह महबूब खान और नियामत शाह पटाखे फोड़ रहे थे. पड़ोसी मुकेश रजक ने तीनों को यह कहकर मना किया कि पटाखों की आवाज से बच्चे डर रहे हैं, जिसके बाद तीनों ने उसकी पत्नी और भाई को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मुकेश रजक ने कहा, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कहने लगे कि दीवाली  पटाखों का त्यौहार है तो हम आपके दरवाजे पर ही पटाखे फोड़ेंगे, इसलिए आप वहीं रुक जाइए।

मुकेश ने कहा , कि "मेरे बच्चे इससे डर गए थे  जब हमने रुकने का अनुरोध किया तो वे हम पर हमला करने लगे।"
 

जिसके बाद मुकेश ने मुरार थाने में जाकर तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही तेज आवाज में पटाखे फोड़ने के आरोप में धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुरार थाना प्रभारी का कहना है कि कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है। एक दिन पहले कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद तेज आवाज में पटाखे फोड़ने पर रोक लगा दी थी।