एमपी के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यह बाकया उस समय उजागर हुआ जब यहां के शहपुर बलॉक में हुए धान के घोटाले को लेकर जांच की जा रही थी। पिछले दिनों शहपुरा वेयरहाउसिंग की सर्च किए जाने पर एक एक वेयरहाउस में धान कम मात्रा में मिली थी इसके बाद वेयरहाउस संचालक के खिलाफ जांच बिठाई गई। लेकिन मामले में एक नया मोड़ तब आया जबकि इस जांच को लेकर संचालकों ने वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
इसी दौरान जबलपुर पुलिस और वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अफसरों की एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। दरअसल, वेयरहाउस संचालकों पर धमकाने की एक शिकायत विजय नगर थाने में दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। मामले में दर्ज की गई FIR में जिन 11 लोगों के ख़िलाफ FIR की गई है उनमें एक 8 साल की छोटी बच्ची का भी नाम शामिल है। मामले का खुलासा होने के बाद वेयरहाउस संचालकों में काफी गुस्सा है।
इस पूरे मामले को लेकर वेयर हाउस संचालकों का कहना है कि वेयरहाउस का काम केवल धान का संग्रहण करना है। अलावा इसके तमाम चीजों की जिम्मेदारी वेयरहाउसिंग और जिम्मेदार विभाग की होती है लेकिन इसके बावजूद सर्चिंग के दौरान वेयरहाउस संचालकों के साथ से बदतमीजी की गई।
मामले को लेकर वेयरहाउस संचालकों ने हाल ही में वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग उठाई थी लेकिन इस मुलाकात के बाद वेयरहाउसिंग के आरएम ने वेयरहाउस संचालकों पर जान से मारने की धमकी देने और बदसलूकी करने जैसे आरोप लगाते हुए विजय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले में 8 नया मोड़ तब आया जब दर्ज की गई FIR में एक 8 साल की बच्ची का भी नाम शामिल किया गया था। वहीं पुलिस ने भी इस मामले में आंख बंद करके FIR दर्ज कर ली है।
इस मामले पर जिला प्रशासन का कहना है कि पुलिस अपने स्तर पर जांच पड़ताल करेगी। वहीं वेयरहाउस संचालकों ने मामले को बेहद गंभीर बताया उनका कहना है, कि यह मामला बेहद गंभीर है। उनके खिलाफ गलत तरीके से एफ आई आर दर्ज की है। वहीं जिस बच्ची के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, उसके पिता का कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए।