मंडला के कटरा में स्थित हीरो मोटोकॉर्प के शोरूम शुभा मोटर्स एवं एमआरएफ टायर्स के शोरूम में आग लग गई। सोमवार देर रात लगी आग से 50 से अधिक बाइक और बड़ी संख्या में MRF कंपनी के टायर जलकर ख़ाक हो गए। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। 

बाइक और टायर के शोरूम में आग से करोड़ों रुपए के नुकसान का अंदेशा है। शोरूम के संचालक संजय तिवारी  ने भी प्राथमिक तौर पर एक करोड़ से भी अधिक के नुकसान का अंदेशा जताया है।

आग का पता उस समय चला जब रात्रि गस्त में निकले पुलिस के जवानों ने शोरूम से धुआं निकलते देखा। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया और पूरा शो रूम आग की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।